काले दाग धोने को आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग कर रहे नीतीश कुमार: लालू यादव

पटना।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काले दाग धोने के लिए डिटर्जेंट का प्रयोग करने लगे हैं। बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए लालू ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने खास अंदाज में लिखा, काले दाग धोने के लिए ही तो आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग करना शुरू किया है।
काले दाग धोने को आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग कर रहे नीतीश कुमार: लालू यादव
 
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में प्रदेश की नई सरकार में 75 प्रतिशत से अधिक मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का हवाला देते हुए लालू ने यह बात कही है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि अरे भैया, क्यों अंतरात्मा को चैलेंज कर रहे हो? अंतरात्मा को सभी लोग कुर्सी आत्मा समझ लिए हो का।

ये भी पढ़े: मंत्रियों ने संभाला पद… किसी ने कुर्सी को नमस्कार तो किसी ने कराया पूजा-पाठ

दूसरी ओर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालू की ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा कि इन्हें दाग अच्छे लगते हैं और दागियों से पुराना गहरा रिश्ता है। बेदाग छवि बगल में बैठे ये कैसे पचता? एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी की मौजूदा सरकार के 29 में से 22 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि पिछली महागठबंधन सरकार में कुल 28 मंत्रियों में से 19 मंत्री दागी थे।
 
 
 
Back to top button