कान्स फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सोनम ने मचाया धमाल

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की ग्रैंड एंट्री से पहले उनके लुक चर्चा में बने हुए हैं। इन सभी लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस तस्वीर में सोनम कपूर का लुक महारानी जैसा है। सोनम ने ऑफ शोल्डर सिल्वर कलर का गाउन पहना हुआ है। सोनम कपूर का यह लुक कान की Chopard पार्टी का है। सोनम का यह लुक काफी सिंपल और अट्रैक्टिव है। सोनम ने अपने इस लुक के साथ गले में ड्रेस से मैचिंग चोकर पहना हुआ है।
सोनम का दूसरा लुक देखिए। इस तस्वीर में सोनम ने वायलेट गाउन पहना हुआ है। सोनम का यह लुक भी खास है। इस लुक में सोनम के गले में एक बो बनी हुई है। सोनम ने अपने इस लुक को इयररिंग्स के साथ पूरा किया। इन दोनों के लुक के अलावा सोनम कपूर का तीसरा लुक भी काफी खूबसूरत है।
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही सोनम का भी कान से पुराना रिश्ता है। सोनम कई साल से इस फेस्टिवल में जाती रही हैं। भारत से इस बार करीब 10 सितारे ‘कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। ऐश्वर्या और प्रियंका के लुक जबरदस्त रहे हैं ऐसे में अब सबकी निगाहें सोनम कपूर पर हैं। 
Back to top button