कानपुर समेत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी से सीधे कर सकेंगे संवाद

अब कानपुर शहर समेत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे। आम कार्यकर्ताओं के बीच से बड़े नेताओं की दीवार हटाने के लिए राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए प्रोजेक्ट शक्ति की कार्यशाला बुधवार को तिलक हॉल में हुई। कानपुर समेत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी से सीधे कर सकेंगे संवाद

इसमें कांग्रेस के सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को इससे जुड़ी जानकारी प्रोजेक्ट के संयोजक और प्रदेश महासचिव कैप्टन सर्वजीत सिंह मक्कड़ ने दी। उन्होंने बताया कि 9702199911 नंबर पर कार्यकर्ता को अपने वोटर आईडी का नंबर भेजना होगा। इसके बाद कार्यकर्ता सीधे राहुल गांधी के संदेश पा सकेंगे।

साथ अपनी बात उन तक पहुंचा सकेंगे। कानपुर प्रभारी ओपी श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, शंकरदत्त मिश्र, पवन गुप्ता, आलोक मिश्रा, अशोक धानविक, इकबाल अहमद, राजेश द्विवेदी, महताब आलम, संतोष त्रिपाठी आदि रहे।

Back to top button