कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, सात-आठ लोगों की मौत की आशंका 40 हुए घायल

कानपुर। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमे कई लोगों के मरने की आशंका भी जताई जा रही है। यहां चौडगरा में नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के मोहर गांव के पास एक ट्रक का पहिया फट जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। साथ ही दूसरी तरफ सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गया। ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत में एक जिप्सी भी चपेट में आ गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में सात-आठ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़े :-सुषमा की सीट से लड़ सकते हैं शिवराज, इतनी लोकसभा सीटों पर पिछड़ी भाजपा
जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को पास के अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी रोडवेज बस कानपुर से फतेहपुर की ओर आ रही थी। ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत में एक जिप्सी भी चपेट में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गयी।
ये भी पढ़े :-सपा-बसपा के गठबंधन के बाद उप्र की किस सीट पर कौन लड़ेगा, लगभग हुआ तय
हादसे के वक्त रोडवेज बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। और साथ ही कम से कम 7-8 लोगों के मरने की आशंका का अनुमान भी लगाया जा रहा है।





