कांग्रेस नेता ने दी मनोहर परिकर को इस्तीफे की राय

प्रदेश के मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर को काफी समय से नाक में नली लगाकर काम करते हुए देखा जा रहा है. जिसके लेकर अब कांग्रेस नेता ने कहा है कि सीएम पर्रिकर को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.कांग्रेस नेता ने दी मनोहर परिकर को इस्तीफे की राय

यह बोले कांग्रेस के नेता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता ने गोवा सीएम की सेहत को लेकर कहा ‘उन्हें सम्मानपूर्वक इस्तीफा देना चाहिए या किसी को प्रभार सौंप देना चाहिए. मैं यहां किसी शर्त के लिए नहीं हूं, उनकी पार्टी उनके लिए शर्तें तय करेगी. लेकिन नाक में उस पाइप के साथ विधानसभा में मत जाइए, सभी चीजें आपकी जेब से बाहर आती है. यह आपके शोभा नहीं देता है.

अभी स्थिर है हालत  

जानकारी के लिए बता दें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स कि माने तो फिलहाल गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर है. अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे पूर्व रक्षा मंत्री एक नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे. दरअसल, पिछले साल फरवरी में पर्रिकर के अग्नाशय संबंधी बीमारी का पता चला था. तब से वह दिल्ली, न्यूयार्क, मुंबई और गोवा के अस्पतालों में भर्ती रहे हैं.

Back to top button