कांग्रेस के ‘हाथ’ लगे भाजपा के तीन राज्य, अब ऐसा दिखेगा सियासी नक्शा

भाजपा के दिग्गज नेता, कई मंचों से ‘कांग्रेस-मुक्त भारत’ की बात कह चुके हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी की कोशिश भी यही थी लेकिन चुनावी नतीजों ने भाजपा के सपने पर बुरी तरह पानी फेर दिया। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में जनादेश ने साबित कर दिया कि जनता के सामने किसी की कोई बिसात नहीं। ये पहली बार है कि बीते साढ़े चार साल में कांग्रेस ने उन राज्यों पर सीधी जीत हासिल की है जिन पर भाजपा का कब्जा था। 

हम आपको दिखा रहे हैं नतीजों से पहले और नतीजों के बाद का भारत का नक्शा। भाजपा की सरकार अब 18 से खिसककर 15 राज्यों में रह गई है। मध्यप्रदेश के नक्शे पर आपको एक सवालिया निशान जरूर दिख रहा होगा। वो इसलिए क्योंकि अंतिम नतीजों को लेकर थोड़ा संशय है। जैसे ही वो दूर होता है हम खबर को अपडेट करेंगे। 

Back to top button