कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिर्फ राहुल; घोषणा 7 दिन बाद

नई दिल्ली/अहमदाबाद।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल कर दिया। इसके साथ ही उनका पार्टी अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया। राहुल के अलावा किसी ने घोषित तौर पर पर्चा नहीं भरा है। लेकिन 11 दिसंबर को 3 बजे नाम वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद उनके निर्विरोध चुनाव की घोषणा की जाएगी।आईएसआई से संबंधों के शक में कटक से युवक गिरफ्तार

32 साल बाद क्रांगेस की कमान युवा हाथों में

– राहुल के अध्यक्ष बनने पर 32 साल बाद पार्टी की कमान फिर युवा हाथों में होगी। वे 47 साल के हैं। इससे पहले राजीव गांधी 1985 में 41 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। परिवार में जवाहरलाल नेहरू सबसे कम 40 साल तो मोतीलाल नेहरू सबसे ज्यादा 58 की उम्र में अध्यक्ष बने थे। सोनिया सबसे ज्यादा 19 साल अध्यक्ष रहीं।

राहुल का चुनाव गुजरात में मुद्दा

– कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि जहांगीर की जगह जब शाहजहां आए, क्या तब चुनाव हुआ था? शाहजहां की जगह औरंगजेब आए तो क्या चुनाव हुआ था? पहले से पता था कि जो भी बादशाह हैं, उनकी औलाद बादशाह बनेगी। लेकिन लोकतंत्र में चुनाव होता है। शहजाद पूनावाला को आमंत्रण है कि वह भी यहां आवेदन दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आईएसआई से संबंधों के शक में कटक से युवक गिरफ्तार

पीएम मोदी ने कहा

– गुजरात में पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा है। उनका किसी का सत्ता पर आने का मतलब है बादशाह की औलाद का सत्ता पर बैठना। यह औरंगजेब राज उन्हें ही मुबारक।

Back to top button