आईएसआई से संबंधों के शक में कटक से युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली।पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों के शक में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने ओडिशा के एक शख्स को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान अख्तर हुसैन खान के रूप में हुई है। कटक से हिरासत में लेकर एनआईए की टीम सोमवार को दिल्ली पहुंची।
– लोधी रोड स्थित एनआईए मुख्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। अख्तर के साथ दिल्ली पहुंचे उसके बेटे ने बताया कि उसके पिता पाकिस्तान में रहने वाले कुछ दोस्तों से बातचीत करते थे। उनका आईएसआई से कोई लेनादेना नहीं है। खबर लिखे जाने तक अख्तर से एनआईए की पूछताछ जारी है।
– एनआईए सूत्रों के अनुसार, इंटेलीजेंस इनपुट मिला था कि कटक में रहने वाला एक शख्स लगातार पाकिस्तान के कुछ लोगों से फोन के जरिए संपर्क में हैं। इसके बाद टीम ने इसकी कॉल पर निगाह रखना शुरू कर दिया। शक के पुख्ता होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
ये भी पढ़ें: साउथ की फिल्मों ने ट्विटर पर मचाया धमाल, बॉलीवुड को भी कर दिया पीछे
कुछ सालों पहले सउदी अरब में करता था काम
– अख्तर के बेटे ने बताया कि कुछ साल पहले तक उसके पिता सउदी अरब में काम करते थे। वहीं उसकी मुलाकात पाकिस्तान मूल के नागरिक से हुई थी। कटक वापस आने के बाद भी वह उन लोगों के संपर्क में था। उनसे अक्सर बातचीत होती रहती थी। अख्तर के बेटे ने बताया कि उसका बड़ा भाई भी सउदी अरब में रह कर कारोबार कर रहा है।





