कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद सामने आए ये तीन नाम…

अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक शुरू होते ही सभी नेताओं ने एक सुर में राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की अपील की. बैठक में यह कहा गया कि बिना राहुल गांधी के पार्टी कैसे चलेगी? हालांकि, राहुल ने एकबार फिर यह पद संभालने से साफ इनकार कर दिया.
बैठक में राहुल गांधी ने जवाब दिया, ‘मैंने तय कर लिया है, मैं अध्यक्ष नहीं रहना चाहता, मेरा फैसला अडिग है, आप लोग नया अध्यक्ष चुनिए.’ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बैठक में ज्यादातर नेताओं ने राहुल गांधी का ही नाम दिया. वहीं कुछ नेताओं ने राहुल गांधी के इनकार करने के बाद प्रियंका गांधी का नाम भी आगे बढ़ाया.
370 के खिलाफ SC पहुंची फारूक अब्दुल्ला की पार्टी, आदेश रद्द करने की मांग
फिलहाल, सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पार्टी नेताओं से अध्यक्ष पद के लिए अब तक की रायशुमारी में तीन नाम सामने आए हैं. इन तीन नामों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुकुल वासनिक के नाम शामिल हैं. हालांकि, वासनिक का नाम बहुत कम लोगों ने लिया है, लेकिन राहुल और प्रियंका के अलावा सिर्फ उनका ही नाम लिया गया है.





