काँग्रेस से गठबंधन को तो मैं बिल्कुल तैयार हूं : शिवपाल यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव ने भी अपनी पार्टी की कार्यकारिणी घोषित की घोषणा कर दी है। इसी घोषणा के साथ शिवपाल सिंह यादव भी अब गठबंधन की दौड़ में शामिल हो गए है।
शिवपाल सिंह ने आज एक इंटरव्यू के दौरान कहा की अगर काँग्रेस की ओर से गठबंधन का प्रस्ताव मिलेगा तो उनको कॉंग्रेस से गठबंधन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। शिवपल सिंह ने साफ किया है की अभी काँग्रेस से उनकी कोई भी गठबंधन के लिए बातचीत नही हुई है।
Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) chief Shivpal Yadav on alliance with Congress: Abhi humari baat toh nahi hui hai lekin jitne bhi secular party hain, Congress bhi hai, agar Congress humse sampark karegi, humse baat karegi, toh main bilkul taiyaar hu. pic.twitter.com/2KYspmiCMC
— ANI UP (@ANINewsUP) January 13, 2019
शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कहा कि उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है।
एक इंटरव्यू में पीएसपीएल प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि सपाऔर बसपा गठबंधन एक ‘गठबंधन’ है। पीएसपीएल प्रमुख ने कहा, ‘यह गठजोड़ एक ठगबंधन है और पैसे के लिए है। यह संभव है कि गठबंधन बनाने से पहले पैसा लिया गया हो।
हालांकि, शिवपाल यादव ने ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के संबंध में अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जितने भी सेक्युलर दल हैं, कांग्रेस भी है, अगर कांग्रेस हमसे संपर्क करेगी, हमसे बात करेगी, तो मैं बिल्कुल तैयार हूं।’
ये भी पढ़ें:- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी की गई घोषित
इससे पहले शिवपाल यादव ने एसपी और बीएसपी के गठबंधन पर कहा था, ‘यह गठबंधन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है, केवल एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ही बीजेपी को हरा सकता है।’
शनिवार को मायावती और अखिलेश यादव ने घोषणा की कि दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2 सीटें अमेटी और रायबरेली पर कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करने की बात कही, जबकि 2 और सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ दीं।





