कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसी मजाक, जिससे बार-बार टूटता है आपके PARTNER का दिल

पार्टनर की आदतों का मजाक बनाना कई बार आपको भारी पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपके रिश्ते की डोर को कमजोर बना सकती है। जानें, आपकी कौन सी मजाकिया आदत आपके पार्टनर को आपसे दूर कर सकती है।

कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसी मजाक, जिससे बार-बार टूटता है आपके PARTNER का दिल

पर्सनल बातों को लोगों से शेयर न करें

कई बार कपल एक दूसरे की खराब आदतों या कमियों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने लगते हैं जैसे कि उनका पार्टनर देर तक नहाता है या फिर उसे खाना बनाना नहीं आता। आपकी इस आदत से आपका पार्टनर आहत हो सकता है। 

 भाषा का मजाक

अक्सर कपल एक दूसरे की भाषा-बोली का मजाक बनाते हैं। ऐसा करने के पीछे भले ही उनका मकसद पार्टनर को बिना ठेस पहुंचाएं उसमें सुधार लाना हो, लेकिन आपका सबके सामने ऐसा करना उन्हें चोट पहुंचा सकता है। पार्टनर को समझाते समय ध्यान रखें कि आप उनके साथ अकेले हो। 

तू बोलना प्यार की निशानी नहीं

एक-दूसरे से तू-तड़ाक करके बात करते हुए आपको इस बात का अहसास नहीं होता कि अनजाने में आप एक-दूसरे की गरिमा को चोट पहुंचा रहे हैं। याद रखें कि अपने पार्टनर को इज्जत आप नहीं देंगे तो कौन देगा।
Back to top button