कहीं आप तो नहीं करते सेब खाने के बाद यह गलती, वरना सेहत हो जाएगी खराब

जब भी कोई बीमार होता है तो उसे सेब खाने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि रोजाना सुबह सेब खाने से सभी बीमारियाँ दूर रहती हैं और सेहत बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सेब खाते समय भी कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी है अन्यथा यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता हैं। जी हाँ, सेब खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों का परहेज करने की जरूरत होती हैं क्योंकि इसकी वजह से आपकी सेहत से जुडी कई परेशानियाँ होने लगती हैं। तो आइये जानते है उन चीजों के बारे में।

* पानी पीने से बनता है कफ

सेब खाने के बाद कभी भूलकर भी पानी ना पीएं। इसको खाने के कम से कम 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए नहीं तो शरीर में कफ बनने लगता है।

* खट्टी चीजें खाने से बनती है गैस

कुछ लोग सेब खाने के बाद गलती से खट्टी चीजें जैसे सिरका वाला खाना, आचार या अन्य चीजें खा लेते हैं। इसको खाने से पेट में गैस बननी शुरू हो जाता है। 

* दही से होती है कफ

सेब खान के बाद दही ना खाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है जो कफ को बढ़ाने में मददगार होती है। एेसे में सेब खाने के तुरंत बाद दही के सेवन से बचना चाहिए।

Back to top button