कहां सबसे सस्ता मिल रहा है Samsung Galaxy S26 Ultra? खरीदने से पहले देख लें

 अगर आप कुछ समय से Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि यह Amazon पर सस्ता है या Flipkart पर बेहतर डील मिल रही है, तो आज हम आपकी यह कन्फ्यूजन दूर कर देंगे। यह Samsung का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें पावरफुल चिपसेट, 200-मेगापिक्सल का कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

साथ ही, इस फोन में एक खास प्राइवेसी डिस्प्ले भी है जो इसे वाकई यूनिक बना देता है। तो, फीचर्स के बारे में जानने से पहले, आइए इसकी कीमतों की तुलना करते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत और ऑफर

सबसे पहले Amazon की बात करते हैं, जहां इस फोन की कीमत ₹1,30,999 है। यहां नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जिससे आप फोन को ₹16,081 की मंथली किश्तों में खरीद सकते हैं। साथ ही, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको ₹3,929 का कैशबैक भी मिल सकता है।

दूसरी तरफ Flipkart इस फोन को ज्यादा कम कीमत यानी ₹1,21,999 में खरीदने का मौका दे रहा है, जिस पर सीधे 13% की छूट मिल रही है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹4,000 की छूट ले सकते हैं।

बैंक ऑफर के बाद फोन की फाइनल कीमत ₹1,17,999 हो जाती है और यह एक बहुत बढ़िया डील बन जाती है। देखा जाए तो इस फोन पर फ्लिपकार्ट ज्यादा बेहतर डील दे रहा है जहां से आप इस फोन पर अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिस्प्ले है जहां ये दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले, एजेंटिक Galaxy AI एक्सपीरियंस और अपग्रेडेड Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम वाला शानदार डिजाइन और कम लाइट में भी बेहतरीन तस्वीरें लेने के लिए 200MP का दमदार कैमरा सिस्टम है।

Back to top button