वन-डे के बाद अब है टी-20 की बारी। न्यूजीलैंड ले पाएगा बदला या दोबारा पड़ेगी टीम इंडिया भारी। वन-डे सीरीज में 4-1 से टीम इंडिया को मिली थी शानदार जीत। न्यूजीलैंड अब उस हार का दर्द भूलाकर बदलना चाहेगा हार की रीत।
विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा संभाल रहे टीम इंडिया की कमान। विरोध में खड़ी है कप्तान केन विलियमसन और न्यूजीलैंड की पूरी आवाम। कब है पहला मुकाबला और कैसे-कहां देख पाएंगे आप पहले टी-20 का पूरा रोमांच….
कब खेला जाएगा पहला टी-20?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की पहली जंग 6 फरवरी (बुधवार) को होने जा रही है।
पहला टी-20 कहां है?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच वेलिंग्टन के उसी वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने पांचवें वन-डे में शानदार जीत हासिल की थी।
मैच कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?
मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
दोनों टीम इस प्रकार है
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर।
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कगलेन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम।