कलयुगी बाप ने गुस्से में मासूम को फेंका कुएं में और बताया नाजायज

एक बार फिर एक कलयुगी पिता का चेहरा सामने आया है, जिसने अपने ही बेटे की बेरहमी से जान ले ली। यह मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है, जहां पर एक कलयुगी बाप ने शराब के नशे में अपने जिगर के टुकड़े को पहले कुएं में फेंक दिया और फिर डरकर उसकी लाश निकालकर जमीन में दफना दी।कलयुगी बाप ने गुस्से में मासूम को फेंका कुएं में और बताया नाजायज

बता दें कि जिले के गुलजारबाग उइगांव में एक पति ने पत्नी से झगड़े के चलते अपने एक साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया । फिर पकड़े जाने के डर से बेटे की लाश को कुएं से बाहर निकाला और सुनसान जगह ले जाकर जमीन में दफना दिया । हैरानी की बात तो यह है कि उसकी मदद में उसका बाप भी साथ दे रहा था, यानि की पोते को दफनाने में उसका दादा भी शामिल था ।

घटना के बारे में बच्चे की मां ने बताया कि उसका पति जीतेंद्र मांझी शराब पीकर हमेशा झगड़ा करता था। जीतेंद्र कहता था कि यह बच्चा नाजायज है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम जीतेंद्र का अपनी पत्नी बुगली देवी के साथ झगड़ा हुआ और उसने अपने मासूम बेटे को गांव के पास ही बने एक कुएं में फेंक दिया। महिला अपने बच्चे की तलाश में झाड़ी के पास पहुंची तो देखा कि उसके पति और ससुर बच्चे को जमीन में दफना रहे हैं। उसने घटना के बारे में पुलिस को बताया फिर पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया । और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

ये भी पढ़े: पुलिस से बोली हनीप्रीत: पापा की कमर में दर्द होगा, मुझे उनके पास जाने दो

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के झगड़े के दौरान पिता ने ही अपने एक साल के मासूम को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता और दादा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जबकि बता दें कि बिहार में शराबबंदी हुए साल बीत गए, लेकिन अभी भी राज्य के कई इलाकों में धड़ल्ले से शराब मिल रही है। अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब की खेप उतारी जाती है और बेची जाती है। प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

 

Back to top button