करवाचौथ पर सौभाग्य प्राप्ति के लिए कर लें यह चमत्कारी उपाय…
इस बार करवाचौथ का पर्व 27 अक्टूबर को है और हर बार यह व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. कहते है इस दिन चन्द्रमा की पूजा की जाती है और उसे ही छलनी से देखने के बाद पति को देखा जाता है. कहते हैं चंद्रमा को सामन्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और यही वजह है कि चंद्रमा की पूजा कर महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. अब आइए बताते हैं इस दिन महिलाओं को सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए.
सौभाग्य प्राप्ति का पहला उपाय (अगर पति-पत्नी में दूरियां हों)
– मध्य रात्रि को पीले वस्त्र धारण कर लें और फिर भगवान गणेश के समक्ष घी का दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान गणेश को पीला वस्त्र और हल्दी की दो गांठ अर्पित कर दें और फिर “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें. इसके बाद पीले वस्त्र में हल्दी की गांठ बांधकर अपने पास रख लें. इससे लाभ होगा.
सौभाग्य प्राप्ति का दूसरा उपाय (अगर पति-पत्नी में बिना कारण विवाद होता रहता हो)
– मध्य रात्रि को लाल वस्त्र धारण कर लें और फिर गणेश जी को पीपल के पत्ते पर रखकर सिंदूर अर्पित कर दें. इसके बाद “ॐ रिद्धिसिद्धिविनायकाय नमः” का जाप करें और सिंदूर को सुरक्षित रखें और इसका नियमित प्रयोग करते रहे इससे लाभ होगा.





