करवाचौथ पर खुद को देना चाहती हैं स्पेशल लुक तो बेहद काम आएंगे ये तरीके

इस खास दिन हर महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान से कामना करती है।इस व्रत में जितना महत्व आस्था का है उतना ही महत्व श्रृंगार का भी है। महिलाएं इस खास दिन के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप अपने इस दिन को खूबसूरत बनाने के साथ खास भी बना सकती हैं।करवाचौथ पर खुद को देना चाहती हैं स्पेशल लुक तो बेहद काम आएंगे ये तरीकेकरवा चौथ के लिए डाइट में करें परिवर्तन
अभी से महिलाएं अपने खाने पीने में पौषिक आहार शामिल करना शुरू कर दें। खूबसूरत दिखने के लिए आप अपने खाने में फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। कोशिश करें कि अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा दूध, दही पनीर और कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करें।

स्किन के ऐसे बनाएं परफेक्ट
स्किन को फिट और स्वस्थ बनाने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि आप घर में ही शहद, दही, हल्दी का पेस्ट व मलाई शए बने उबटन से मसाज करें। इन घरेलू उपायों को कर आप करवा चौथ तक अपनी स्किन को क्लीन व चमकदार बना लेंगी।

करवा चौथ हेयरस्टाइल और लिप्स
आपके लुक को चार चांद लगाने में आपके हेयर स्टाइल का सबसे बड़ा हाथ होता है। आप चाहे तो अच्छा सा कलर या हेयर कट ले सकते हैं। वहीं होठों के लिए लाल व बरगैंडी रंग की लिप्सटिक लगाएं।

करवा चौथ आई मेकअप
चेहरे के मेकअप के साथ साथ सबसे जरूरी है कि महिलाएं आई मेकअप पर भी ध्यान दें। आई मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

इंस्टैंट ग्लो के लिए
करवाचौथ पर आप कितना भी हेवी मेकअप या बेहतरीन ज्वेलरी पहन लें, लेकिन अगर आपकी त्वचा पर ग्लो नहीं होगा तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। इसके लिए आप गोल्ड फेशियल व हल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड फेशियल बेहतरीन विकल्प हैं जो कम समय में आपकी त्वचा को ग्लो देंगे।

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन
इस त्योहार में मेहंदी का सबसे खास रोल होता है। एक तरफ यह सुहाग की निशानी है तो दूसरी तरफ यह महिलाओं के हाथों व पैरों को खूबसूरत बनाती है। महिलाएं इसे लगवाने के लिए घंटों लाइन में लगी रहती हैं। आजकल मेहंदी के कई डिजाइन चल रहे हैं।

Back to top button