कमिश्नर से बोली युवती, पुलिसवाले बाबू मेरी शादी करवा दो

आमतौर पर लोग अफसरों के पास जमीन-जायदाद, लड़ाई-झगड़ों और दूसरी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन युवती की डिमांड कुछ अनूठी है। हुआ यूं कि मंगलवार को सहारनपुर में एक युवती शादी कराने की फरियाद लेकर कमिश्नर के पास पहुंची। 
कमिश्नर से बोली युवती, पुलिसवाले बाबू मेरी शादी करवा दो 

रूस यह प्रफेशनल महिला पैसे लेकर ‘बिस्तर गर्म’ करती है

बेहट के मोहल्ला लोहरान निवासी युवती ने बताया कि उसके माता-पिता और भाई-बहन नहीं है। उसने अपने दम पर एमएससी तक की पढ़ाई कर ली है। उसकी उम्र भी 28 साल हो चुकी है और अब वह शादी करना चाहती है।
बताया कि उसके पास पैसा या परिवार न होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही है। पीड़िता ने शादी करने की इच्छा जताते हुए कमिश्नर से अच्छा लड़का देखकर उसकी कोर्ट मैरिज कराने की मांग की है।

युवती की यह मांग भी है कि लड़का पढ़ा-लिखा, कमाऊ और अच्छे संस्कार वाला हो, जिसके साथ वह अच्छा जीवन बिता सके। युवती का अनूठी फरियाद लेकर पहुंचना चर्चाओं का विषय रहा।

 
 
Back to top button