कभी खाया है आलू से बना ‘स्पेशल पिज्जा’ ,इस तरह से करे घर में झटपट तैयार

आपने अब तक हर तरह के पिज्जा खाया होगा लेकिन क्या कभी आलू का बना हुआ पिज्जा खाया है नहीं तो हम आपको बताते है की आलू से पिज्जा कैसे तैयार करते है।कभी खाया है आलू से बना 'स्पेशल पिज्जा' ,इस तरह से करे घर में झटपट तैयार

आलू पिज्जा बनाने की सामग्री :आलू उबले हुए एक प्याला ,गाजर छीलकर कसी हुयी ,दो बड़ा चम्मच मैदा ,नामक और काली मिर्च टेस्ट के अनुसार , चिली फ्लेक्स व ऑरेगेनो ,और तेल ऑलिव आयल या जैतून का तेल।

टॉपिंग के लिए :दो बड़े चम्मच पिज्जा सॉस ,एक कटोरी कसी हुयी चीज ,एक टमाटर ,जेलेपिनो चिली,-रेड चिली फ्लेक्स व ऑरेगेनो स्वादानुसार ,बेसिल की पत्ती।

बनाने की विधि :आलू पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाए और अब इस सामग्री से आलू की छोटी छोटी टिक्की बनाये तवे पर तेल गर्म करके और टिक्की को अच्छी तरह से दोनों तरफ से सेक ले।

तैयार टिकीयो पर पिज्जा सॉस लगाकर टमाटर,ऑलिव्ज, जेलेपिनो और चिली फ्लेक्स, बेसिल की पत्तियां और ऑरेगेनो रखें अब इसके ऊपर चीज डालकर तवे पर रखे और चीज को गलने तक पकाये पोटेटो पिज्जा तैयार है।

Back to top button