कट-ऑफ कम कराने के लिए बीटीसी प्रशिक्षुओं ने घेरा बीजेपी कार्यालय, पुलिस ने खदेड़ा

लखनऊ। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में कट ऑफ 30 से 33 प्रतिशत की जाए। प्रशिक्षुओं का मानना है कि ऐसा करने से शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहेगी। साथ ही योग्य शिक्षकों का चयन भी होगा। इसी को लेकर बुधवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पीआरडी के जवान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश बीटीसी प्रशिक्षु संघ ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव
उत्तर प्रदेश बीटीसी प्रशिक्षु संघ के 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 69,000 अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश जारी किया था। जिसकी परिक्षा 6 जनवरी को हो चुकी है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी इस भर्ती से पहले 68,500 शिक्षक भर्ती पूरी करने की मांग कर रहें हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षु 21 मई का शासनादेश लागू करने 68,500 के समस्त पदों को भरने, सभी अभ्यर्थियों की कॉपी का मूल्यांकन करने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-फेलोशिप बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर बीबीएयू के शोधार्थियों ने किया प्रदर्शन
इसके साथ ही 68,500 शिक्षक भर्ती के लिए हो चुके एग्जाम का रिजल्ट 30- 33 प्रतिशत कट-ऑफ के साथ जारी करने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहें उत्तर प्रदेश बीटीसी प्रशिक्षु संघ के अभ्यर्थियों को पुलिस ने लाठी-और डंडे के बल पर खदेड़ दिया है।

Back to top button