कटिंग करवाते समय बिगड़ जाए हेयरस्टाइल तो ऐसे पाये कूल लुक
बिगड़ जाए हेयरस्टाइल
कई बार लोग अपने डेली लुक से बारे हो जाते हैं और उसे बदलवाने के लिए हेयर कट के बारे में सोचते हैं। काफी हद तक ये ख्याल सही भी होता है क्योंकि हेयरकट से लुक में काफी बदलाव आ जाता है और अगर सही हेयरकट करवाया जाए तो आप पहले से ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
लेकिन अगर आकर्षक दिखने के चक्कर में करवाया गया यही हेयरकट गलत हो जाए तो जान निकल जाती है। ऐसे में घबराएं नहीं क्योंकि कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने बिगड़े हेयरकट को भी संभाल सकते हैं वो भी इस तरह कि वो आपके स्टाइल का ही एक हिस्सा लगे।
तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में जब बिगड़ जाए हेयरस्टाइल -:
– ट्रिमिंग की बजाय बाल ज्यादा छोटे हो गए हैं तो उस पर कलरफुल पिन या क्लचर लगाकर बालों को चिक लुक दिया जा सकता है। वेस्टर्न ड्रेस पर कंट्रास्ट कलर के पिन और क्लचर ज्यादा कूल लगते हैं।





