कटड़ा में जारी अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता का मेगा फाइनल जितने वाले को मिलेगा 3 लाख का सोना

कटड़ा में जारी अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता का मेगा फाइनल आज होगा। मेगा फाइनल में जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश व बिहार के वे 10 प्रतिभागी भाग लेंगे, जो सेमीफाइनल में चयनित किए गए हैं। हर प्रतिभागी पूरा दमखम लगाकर मेगा फाइनल जीतने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड से विशेष रूप से आए जजों के मानकों पर जो खरा उतरेगा वही अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता का विजेता बनेगा। विजेता प्रतिभागी को तीन लाख रुपये का सोना और वीनस टेप्स एंड रिकॉर्ड के साथ अनुबंध के तौर पर सीधे बॉलीवुड में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। यही नहीं उपविजेता को एक लाख रुपये का सोना और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये का सोना इनाम में दिया जाएगा।
ये लोग जज की भूमिका निभाएंगे
- प्रति वर्ष आयोजित होने वाले नवरात्र महोत्सव के रचनाकार और संस्थापक एवं राज्यपाल के पूर्व सलाहकार परवेज दीवान
- प्रसिद्ध गीत मैं लौंग तू लाची, तेरे पीछे आ गबाची… की गायिका मन्नत नूर
- केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी, जिन्होंने अभिनेता गोङ्क्षवदा, चंकी पांडे, अभिनेत्री नीलम आदि को बॉलीवुड में प्रवेश दिया
- वीनस टेप्स एंड रिकॉड्र्स के एमडी व निर्माता निदेशक गणेश जैन, जिन्होंने 45 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं। इनमें खिलाड़ी, बाजीगर, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यस बॉस, बादशाह, धड़कन व हमराज प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पहली बार बॉलीवुड में प्रवेश दिलाया।
- फिल्म निर्माता व ट्रेड एनालिस्ट कुमार मोहन
- फिल्म निर्माता ऋषि राज, जिन्होंने फिल्म हत्या व अंधेरा का निर्माण किया है।
- जी नेटवर्क की वाइस प्रेसीडेंट बरखा अरोड़ा।

डीजीपी ने मां वैष्णो के चरणों में लगाई हाजिरी
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मां वैष्णो देवी के दर पहुंच कर मां के चरणों में शीश नवाया। विशेष हेलीकॉप्टर से डीजीपी वैष्णो देवी मार्ग पर स्थित पंछी हेलीपैड पहुंचे, जहां आइजीपी जम्मू मुकेश ङ्क्षसह, एएसपी कटड़ा नरेश सिंह, एसडीपीओ विवेक शेखर, एसएचओ भवन अजीत सिंह ने उनकी आगवानी की। हेलीपैड से बैटरी कार में सवार होकर दिलबाग सिंह सीधे वैष्णो देवी भवन पहुंचे और मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद डीजीपी दिलबाग सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भवन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां तैनात जवानों से बातचीत की। इसके साथ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वैष्णो देवी भवन के साथ ही रोजाना आ रहे हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी चौकसी बरतें।





