कई गंभीर बीमारियों का खत्‍मा भी करता है मशरूम

मशरूम की सब्‍जी की बात जब भी होती है, तो इसे सबसे महंगी सब्जियों में गिना जाता है। खाने में इसका स्‍वाद तो अच्‍छा होता है ही, यह सेहत के लिए भी काफी अच्‍छा होता है। मशरूम को देश के कई इलाकों में खुम्ब, खुंबी, छत्राक और कुकरमुत्ता नामों से भी जाना जाता है। यह सेहत के लिहाज से काफी अच्‍छा होता है। इसे फाइबर का भी सबसे अच्‍छा स्रोत माना जाता है। मशरूम का उपयोग कई तरह की दवाएं बनाने के लिए भी किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे मेंकई गंभीर बीमारियों का खत्‍मा भी करता है मशरूम

बढ़ाता है इम्‍युनिटी
मशरूम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। इससे हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। मशरूम में प्रोटीन, कार्बोहाइडेट, नाइट्रोजन, फास्फोरिक एसिड पाया जाता है। इनकी वजह से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। 

एनीमिया करे दूर
मशरूम में भरपूर मात्रा में आयरन होत है। पर्याप्त मात्रा में इसके सेवन से एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा मशरूम में दमा और मधुमेह जैसी बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट काफी कम मात्रा में होता है, लिहाजा यह शरीर का वजन नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी हड्डियों और त्‍वचा संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा दिलता है।

Back to top button