कंबोडिया नरसंहार : 20 लाख लोगों की मौत के मामले में दो नेता दोषी करार, सजा मिली उम्रकैद

नोम पेन्ह : कंबोडिया की एक अदालत ने दशकों पुराने नरसंहार के मामले में ख्मेर रूज शासन के दो शीर्ष नेताओं को शुक्रवार को दोषी ठहराया. बर्बर शासन लगभग 40 साल पहले खत्म हो गया था.कंबोडिया नरसंहार : 20 लाख लोगों की मौत के मामले में दो नेता दोषी करार, सजा मिली उम्रकैद

जिन नेताओं के खिलाफ फैसला आया है वह हैं रूज शासन के प्रमुख रह चुके ही सेम्फान (87) और नुओन चिआ (92).

इससे पहले दोनों नेताओं को वर्ष 2014 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. शुक्रवार को भी दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. उनकी दोनों ही सजा साथ-साथ चलेगी.
Back to top button