ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और पाक के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने श्रीलंका के खिलाफ (Australia vs Sri Lanka) खेली जाने वाले घरेलू सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी हुई है जबकि ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को जगह नहीं मिली है।
मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। अगले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को इसे तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जाना है।
एक साल के प्रतिबंध से लौटे पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वार्नर (David Warner) को टीम में जगह दी गई है। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तीन-तीन मैचों की सीरीज में खेलना है।
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज इसी महीने की 27 (अक्टूबर) तारीख से एडिलेड में खेली जानी है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 3 नवंबर सिडनी में होगी। श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच एडिलेड में 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच ब्रिसबेन में 30 तारीख को जबकि आखिरी टी20 मेलबर्न में 1 नवंबर को खेला जाना है।
पाकिस्तान के साथ पहला टी20 मैच 3 नवंबर को सिडनी में खेला जायेगा। दूसरा मुकाबला 5 तारीख को कैनबरा में होगा जबकि आखिरी टी20 मैच पर्थ में 8 नवंबर को खेला जाना है।
श्रीलंका-पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, केन रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, बिली स्टेनलेक, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाई, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।





