ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारतीय खेमा खुश इस बीच क्रिकेट से युवराज सिंह की विदाई….

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में टीम इंडिया का अब तक प्रदर्शन दमदार रहा है. दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारतीय खेमा खुश है. इस बीच युवराज सिंह के संन्यास की खबर भी टीम इंडिया तक पहुंच चुकी है. 15 सदस्यीय भारतीय टीम से सिर्फ 10 खिलाड़ी ही उन्हें ट्विटर के जरिए सोमवार रात तक बधाई भेजी थी. कोच रवि शास्त्री ने भी ट्विटर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनके अलावा ट्विटर के जरिए बधाई संदेश ना भेजने वालों में पूर्व कप्तान व टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर और कुलदीप यादव शामिल हैं.
रवि शास्त्री, 8 जून को पीएम के ट्वीट को किया था रिट्वीट
कोच रवि शास्त्री ने ट्विटर के जरिए युवराज को बधाई नहीं दी है. उन्होेंने अभी तक 335 ट्वीट किए हैं. उनके (292k) फॉलोअर्स हैं, जबिक वह 19 लोगों को फॉलो करते हैं. उन्होंने 8 जून को आखिरी रीट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को किया था.
महेंद्र सिंह धोनी, 6 मई के बाद से धोनी ने कोई भी ट्वीट नहीं किया
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान में टीम इंडिया टी-20 और 2011 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. इन दोनों बड़े टूर्नामेंट में युवराज सिंह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे. युवराज और धोनी की मैदान में बनती भी खूब थी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने ट्विटर के जरिए युवराज सिंह को बधाई संदेश नहीं भेजा है. महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर पर (7.4 M) फॉलोअर्स हैं, जबकि वह 34 लोगों को फॉलो करते हैं. उन्होंने अभी तक 471 ट्वीट किए हैं. आखिरी ट्वीट उन्होंने 6 मई को किया था.
रवींद्र जडेजा, 8 जून को अपनी फोटो ट्वीट की
रवींद्र जडेजा और युवराज सिंह ने साथ काफी क्रिकेट खेली है. मैदान पर उन दोनों का मजाकिया अंदाज भी खूब देखा गया है, लेकिन रवींद्र जडेजा ने भी ट्विटर के जरिए युवराज सिंह को बधाई संदेश नहीं भेजा है. जडेजा के ट्विटर पर (2.3 M) फॉलोअर्स हैं. उन्होंने 387 ट्वीट किए हैं. रविंद्र जडेजा ने आखिरी ट्वीट 7 जून को किया था.
विजय शंकर, 9 जून को वर्ल्ड कप जुड़ा एक वीडियो किया था ट्वीट
विजय शंकर भी अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन चौंकाने वाला था. युवराज सिंह के साथ विजय शंकर ने भी क्रिकेट खेली है. विजय शंकर ने 9 जून को वर्ल्ड कप से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया है. उन्होंने भी युवराज सिंह को बधाई नहीं दी है. विजय शंकर के (110K) फॉलोअर्स हैं, जबकि वह 123 लोगों को फॉलो करते हैं. उन्होंने अभी तक 392 ट्वीट किए हैं.
कुलदीप यादव, 6 जून को अजिंक्य रहाणे को दी थी बधाई
कुलदीप यादव का यह पहला वर्ल्ड कप है. युवराज सिंह के साथ उन्होंने भी क्रिकेट खेली है. उनका भी कोई संदेश ट्विटर के जरिए युवराज सिंह को नहीं पहुंचा है. कुलदीप के ट्विटर पर (570K) फॉलोअर्स हैं, जबकि वह 85 लोगों को फॉलो करते हैं. इसमें युवराज सिंह भी शामिल हैं. कुलदीप ने अब तक 523 ट्वीट किए हैं. कुलदीप ने आखिरी ट्वीट में अजिंक्य रहाणे को जन्म की बधाई दी है.
Thank you for all the wonderful memories Yuvi Paaji.
You taught us how to fight and give our best even when the situation is not in control. A true hero, on and off the field.
Congratulations on such an inspiring career! @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/bGt8X4Hbmg— Bhuvneshwar Kumar (@BhuviOfficial) June 10, 2019





