ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार पोंटिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।ponting

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पोंटिंग की जगह श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने को नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

ऑस्ट्रेलिया खराब प्रदर्शन के कारण अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के हाथों लगातार दो टेस्ट हार चुका है। इसके बाद चयन समिति के अध्यक्ष रोड मार्श ने पद से इस्तीफा दे दिया था और उनकी जगह ट्रेवर होंस को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल को अंतरिम चयनकर्ता बनाया गया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन ने पोंटिंग का समर्थन करते हुए कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में से एक अब IPL टीम मुंबई इंडियंस के कोच नहीं है। क्या कोई बड़ी घोषणा होने वाली है।’ पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस के साथ पिछले दो सालों में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें टीम 2015 सत्र में चैंपियन रही थी।

 

Back to top button