ऑस्ट्रेलियाई कोच ने अपने खिलाड़ियों बढ़ाया हौसला, बोले- पहले से कहीं ज्यादा एकजुटता दिखाने की दरकार

टीम इंडिया के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा है कि हम सबको पहले से कहीं ज्यादा एक साथ चलने की आवश्यकता है।ऑस्ट्रेलियाई कोच ने अपने खिलाड़ियों बढ़ाया हौसला, बोले- पहले से कहीं ज्यादा एकजुटता दिखाने की दरकारजस्टिन लैंगर ने फेयरफैक्स मीडिया से बातचीत में कहा कि, न सिर्फ हम दुनिया में नंबर एक टीम होने के नाते बल्कि मूल्यों में भी उच्च हैं। इसलिए यह सही वक्त है कि हमलोगों को पहले से कहीं ज्यादा एकजुटता दिखाने की जरुरत है।

बातचीत के दौरान लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बैन के बाद से काफी जुझ रहा है। बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद मे फंसने के कारण ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी को सजा भुगतनी पड़ी थी और उनपर 12-12 महीने का बैन लगा था। तभी से स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट बाहर हैं।

इससे पहले भी लैंगर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था, ‘हमारे पास काफी अच्छी ऑस्ट्रेलियाई टीम है। ये वो टीम नहीं है जिसमें सिर्फ पूर्वी भाग के लोग हैं, जहां क्रिकेट को ज्यादा पसंद किया जाता है। ये ऑस्ट्रेलियाई टीम है। हम यहां पूरे ऑस्ट्रेलिया को गर्व महसूस कराने के लिए ही मैदान में उतर रहे हैं।’

लैंगर ने कहा, ‘हम न सिर्फ अच्छे खिलाड़ी बनाते हैं बल्कि एक अच्छा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी बनाते हैं जो कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल सके। अगर हम ऐसा कर पाए तो मैं समझूंगा कि हम अपना लक्ष्य सफलता पूर्वक पा सके।’

Back to top button