ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन परेशानी भरा होता है

किसी भी व्‍यक्‍ति के हाथ में विवाह रेखा व्‍यक्‍ति के वैवाहिक जीवन के बारे में संकेत करती है। विवाह रेखा की बनावट, प्रकार, उसका आगे बढ़ना, सभी वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है।

हाथ में विवाह रेखा एक या किसी के हाथ एक से अधिक भी हो सकती हैं। जिन लोगों के हाथों में एक से अधिक विवाह की रेखाएं होती हैं उसका मतलब है कि वे प्रेम प्रसंग में फंसे रहते हैं। जिन लोगों की विवाह रेखा नीचे की ओर झुकी हो उनका वैवाहिक जीवन परेशानी भरा होता है।

शिवकुमार शर्मा के मुताबिक जिन लोगों के दोनों हाथों में विवाह रेखा दो शाखाओं में बटी होती हैं उनकी शादी के टूटने का खतरा रहता है। जिनके हाथ में विवाह रेखा नीचे की ओर झुकी होती है। ऐसे लोगों का पार्टनर उसकी मौजूदगी में ही गुजर सकता है। जिन लोगों की विवाह रेखा बीच में टूटी होती है उनका विवाह भी बीच में टूटने का खतरा रहता है।

जिन लोगों के विवाह रेखा में सांप की जीभ की तरह से दो शाखाएं होती हैं उनका पार्टनर से मतभेद रहता है। जिन लड़कों के दाएं हाथ में एक विवाह रेखा होती है उनकी जीवनसंगिनी उन्‍हें बहुत प्‍यार करती है। जिनके दाएं हाथ में दो और बाएं हाथ में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों की पत्‍नी बहुत ख्‍याल रखने वाली होती है।

Back to top button