ऐसे बनाये स्वाद और सेहत से भरपूर पालक का लच्छा पराठा

पालक हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है,इसलिए इससे बनी कोई भी डिश खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है साथ ही हमारे शरीर को भी हेल्दी रखने में मदद करती है,आज हम आपको पालक का लच्छा परांठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है. खासकर सुबह के नाश्ते में इसे खाने में बहुत ज्यादा अच्छा लगता है.

ऐसे बनाये स्वाद और सेहत से भरपूर पालक का लच्छा पराठा

आवश्यक सामग्री 

गेहूं का आटा- 2 कप,पालक- 200 ग्राम,घी- 3 से 4 टेबल स्पून,अदरक- 1/2 इंच टुकड़ा,हरी मिर्च- 1,नमक- 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार,अजवायन- 1/4 छोटी चम्मच

बनाने की विधि 

1-पालक लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर काट ले अब इसे मिक्सी में डालकर पीस ले,एक एक बर्तन में डालकर किनारे रख दे,अब एक बर्तन में आटा लेकर इसमें पिसा हुआ पालक का पेस्ट घी, अजवायन और नमक डाल मिला दे,अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूथ ले,अब इस गुंथे हुए आटे को थोड़ी के लिए ढककर छोड़ दे,

2-थोड़ी देर के बाद आटे की लोई बनाकर उसमे थोड़ा सा घी लगा ले,अब इसमें थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर बिल्कुल पतला गोल परांठा बेल ले,अब इस पराठे पर चम्मच से घी लगाकर चारो तरफ फैला दे, परांठे पर परतें डालते हुए रोल कर लीजिए. इस रोल को गोल करते हुए लपेटकर बंद कर लीजिए. और फिर से थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर 5 से 6 इंच के व्यास में परांठा बेल लीजिए.

3-अब गैस पर तवे को गरम होने ले लिए रख दे,जब ये गर्म हो जाये तो इसपर थोड़ा सा घी लगा दे ताकि पराठा चिपके नहीं. अब बेले हुए पराठे को तवे पर रख दे. जब ये एक तरफ से सिक जाये तो इसे पलट दे. जब दूसरी तरफ से भी पराठा सिक जाये तो इसपर घी लगा कर अच्छे से दोनों तरफ फैला  दे, आपका पालक लच्छा पराठा तैयार है,आप इसे प्लेट में निकाल ले,और फिर किसी भी चटपटी सब्जी चटनी या सॉस के साथ सर्व करे.

Back to top button