ऐसे…बनाए स्पाइसी चटखारेदार काबुली चना चाट

सामग्री:
200 ग्राम काबुली चने या छोले, 50 ग्राम मटर के दाने, 1 मध्‍यम आकार का प्‍याज, 2 हरी मि‍र्च, 2 चम्‍मच तेल, 1 चुटकी सरसों, 1 चुटकी उड़द की दाल, मीठा नीम, 1 चम्‍मच नींबू का रस, स्‍वाद अनुसार नमक।
वि‍धि‍:
चटखारेदार काबुली चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले चने या छोले को 5 से 6 घंटे के लि‍ए भि‍गोकर रखें।
थोड़े से नमक और चुटकी भर सोड़े के साथ चने को पकाएं।
अब मटर के दाने को गरम पानी में एक-दो उबाली लेकर आंच बंद करके पानी निथार लें।
प्‍याज और हरी मि‍र्च बारीक काटें।
तेल गरम करें और उसमें उड़द की दाल व राई या सारसों डालें और भूने।
इसमें मि‍र्च, मीठा नीम डालकर फ्राय करें।
अब इसमें प्‍याज डालें और नरम होने तक भूनें और फि‍र उसमें चना डालें।
नमक डालकर हि‍लाएं।
नींबू का रस डालें, रहा धनिया बुराकाएं और तैयार स्पाइसी चटखारेदार काबुली चना चाट का आनंद लें
Back to top button