ऐसे…बनाए मिनटों में हेल्दी और टेस्टी गाजर केक

विटामिन ए से भरपूर गाजर सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इसलिए सर्दी आते ही लोग इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को गाजर खासतौर पर बच्चों को कच्ची गाजर खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे बच्चों के लिए आज हम गाजर का केक लेकर आये है

जो उन्हें बहुत ही पसंद आएगा। जी हां आपने गाजर की बर्फी, गाजर का हलवा और गाजर के लड्डू खूब खाये होगें, लेकिन गाजर का केक शायद नहीं खाया होगा। इसे एक बार जरूर ट्राई करें। यह आपको और आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा। और सबसे अच्छी बात आप इस केक को बिना किसी झंझट के घर पर आसानी से बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानें।
- गाजर-आधा किलो
- चीनी- 250 ग्राम
- मावा- 100 ग्राम
- घी- 50 ग्राम
- मिल्क पाउडर- 50 ग्राम
- नारियल का बूरा- 100 ग्राम
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- सूखे मेव- 100 ग्राम
- गाजर का केक बनाने के लिए सबसे गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें और सूखे मेवों को भूनकर निकाल लें।फिर इसी कहाड़ी में कद्दूकस किया हुआ गाजर डालें और मीडियम आंच पर गाजर का पानी पूरी तरह सूखने तक इसे भूनें।जब पानी पूरी तरह से सूख जाएं तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं और मीडिया आंच पर चाशनी के सूखने तक पकाएं।कड़ाही में मावा, मिल्क पाउडर और भूने मेवे डालकर मिलाएं। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें।
- अब केक बनाने वाले सांचे में मेल्ट किया हुआ बटर या घी लगाएं। इसमें बटर पेपर सही तरह से फैला लें।गाजर के आधे मिश्रण को टिन में चम्मच से दबाते हुए फैलाएं। उसके ऊपर नारियल का बूरा फैलाएं। ऊपर से गाजर का बचा हुआ मिश्रण डालें।अब चम्मच से दबाएं। अब टिन को 10 मिनट के लिए फ्रिजर में रखें। एक समतल प्लेट लें और उस पर टिन को पलट दें।गाजर केक आसानी से सांचे से बाहर आ जाएगा। बटर पेपर को हटा दें। आपका केक तैयार है, इसे मनचाहे आकार में काटें और सर्व करें।





