ऐसे बनाए दिलकश दाल मक्खनी

सामग्री

 120 ग्राम उड़द की साबुत दाल, 50 ग्राम चने की दाल, 50 ग्राम लाल राजमा, 40 ग्राम अदरक-लहसुन पेस्ट, 120 ग्राम टोमैटो प्यूरी, डेढ़ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 100 ग्राम मक्खन, 100 ग्राम क्रीम, स्वादानुसार नमक, 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ अदरक, 6-8 बीच से चीरा लगी हुई हरी मिर्च.ऐसे बनाए दिलकश दाल मक्खनी

विधि

 राजमा और दालों को बीनकर धो लें. रातभर के लिए पानी में भिगो दें. भीगी हुई दाल में लगभग डेढ़ लीटर पानी डालें और नमक डालकर आंच पर रख दें. एक उबाल दें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि दाल गल न जाए और दो तिहाई पानी रह जाए. 
 
अब एक पैन में आधा मक्खन गर्म करें. अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. लाल मिर्च पाउडर और टोमैटो प्यूरी डालें. मसाला गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं. कसूरी मेथी डालकर पकी हुई दाल डालें. अच्छी तरह चलाएं और जरूरत के मुताबिक पतला करें. बचा हुआ मक्खन डाले ओर धीमी आंच पर लगभग 45 मिनट तक पकाएं. गरम मसाला पाउडर और क्रीम डालें. अच्छी तरह मिलाएं. हरी धनिया, अदरक, हरी मिर्च से सजाकर गर्म-गर्म सर्व करें.

Back to top button