मुलायम पनीर और बहुत सारी सब्ज़ियों की भरावन मिश्रण से बना यह सैंडविच आपके बच्चों को बहुत मज़ेदार लगेगा क्योंकि बहुत सारी प्रोटीन के साथ इसमें आपका प्यार भी तो भरा है।
सामग्री चंकी वैज़ीटेबल भरावन के लिए एक टेबल-स्पून मक्खन आधा कप कटी (लाल , पीली और हरी) शिमला मिर्च आधा कप उबले , छिले और कटे हुए आलू एक चौथाई कप उबले हरे मटर एक चौथाई कप कटी , उबली गाजर 2 टेबल-स्पून बहुत बारीक कटा अजमोड़ा तीन चौथाई कप कसा पनीर एक टेबल-स्पून कटा पासर्ले 3 टेबल-स्पून दूध 2 टेबल-स्पून कसा मोज़रेला चीज़ नमक तथा ताज़ी पिसी कालीमिर्च , स्वादअनुसार
गजब: भारत का एक शहर जहाँ सब्जियों के भाव मिलता है काजू
की वैज़ीटेबल भरावन के लिए एक चौड़े पॅन में मक्खन गरम कीजिए। उसमें शिमला मिर्च, हरे मटर और गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाइए। मध्यम आँच पर ३ से 5 मिनट तक भूनिए। शेष सामग्री डालिए और अच्छी तरह मिलाइए तथा धीमी आँच पर 3 से 5 मिनट, चीज़ के पूरी तरह पिघलने तक पकाइए। भरावन मिश्रण को 4 बराबर भागो में बांटिए और एक तरफ रख दीजिए। कैसे आगे बढे प्रत्येक रोल की बीच में से आधा काट लीजिए और नीचले भाग में से अंदर का भाग निकाल दीजिए। अंदर के खोखले भाग को पिघले मक्खन से चुपड़िए और पहले से गरम ओवन में 200 डिग्रीc (400 of) के तापमान पर 5 मिनट बेक कीजिए। भरावन मिश्रण को थोड़ा सा गरम कीजिए और मिश्रण के एक भाग को रोल के खाली भाग में भरिए। पासर्ले की डंडियों से सजाकर तुरंत परोसिए।