ऐसे… बनाए घर पर राजभोग

आवश्यक सामग्री
- दूध – 1 .5 लीटर
- अरारोट – 2 छोटी चम्मच
- चीनी – 4 कप
- टाटरी (टार्टरिक एसिड) – आधा छोटी चम्मच
- काजू – 10-12 बारीक़ कटे हुए
- बादाम – 8-10 बारीक़ कटे हुए
- पिस्ते – 1 टेबल स्पून बारीक़ कटे हुए
- छोटी इलाइची – 7-8 पिसी हुई
- पानी – 3 कप
- साफ सूती कपडा – 1

विधि
दूध को तेज आंच पर रख दीजिये. दूध में उबाल आने पर आंच से उतार कर टाटरी मिला पानी थोड़ा थोड़ा डालकर चम्मच से चलाते हुए दूध के फटने तक चलाइये.
जब दूध फट जाये तो छलनी के ऊपर एक साफ सूती कपडा फैलाकर छलनी को एक बर्तन के ऊपर रखिये.
दूध को कपडे में डालिये ताकि फटे दूध का पानी छलनी से छनकर बर्तन में आ जाये और छैना कपडे में रह जाये. कपडे को दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये.
छैना को किसी प्लेट या थाली में निकालकर दोनों हाथो से अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये. अरारोट का आटा मिलाकर अच्छी तरह मसल लीजिये. राजभोग बनाने के लिए छैना तैयार है.
1 टेबलस्पून छैना लेकर उसमे कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता, केसर और इलाइयची पाउडर मिलाकर पिट्ठी बना लीजिये. बाकी छैना के बराबर आकर के गोले बना लीजिये.
अब एक गोल हाथ में लेकर हथेलिये के बीच दबाकर चपटा कीजिये. थोड़ी पिट्ठी बीच में भरकर गोल कर लीजिये. सारे गोले इसी पर्कार तैयार कर लीजिये.
बनाये मूंग का पोहा नाश्ते में और प्रोटीन की कमी को करे दूर
एक बर्तन में चीनी, 3 कप पानी और 1/2 कप दूध डालकर आंच पर रखिये. चाशनी में उबाल आने पर ऊपर आई हुई मैली को करछी की सहायता से निकल लीजिये ताकि चाशनी साफ तैयार हो.
चाशनी से सारी मैली निकाल लेने के बाद राजभोग को एक एक कर चाशनी डाल दीजिये और ढककर 20 मिनिट तक पकाइये.
अगर चाशनी गाढ़ी होने लगे तो बीच बीच में 1 टेबलस्पून पानी मिलाते रहे. राजभोग पकने के बाद चासनी को उतारकर ठंडी कर लीजिये. ठंडी हो जाने पर थोड़ा केसर चाशनी में मिला दीजिये.
आपके राजभोग तैयार है. फ्रिज में ठंडा कर ठन्डे ठन्डे राजभोग परोसिये.





