ऐसे… बनाए घर पर टेस्टी राइस सेवई

शाम की चाय के साथ अगर कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिससे आपका पेट भी भर जाए तो बनाएं राइस सेवई. इसे बनाना बहुत ही आसान है और साथ ही यह खाने में लाइट भी है. जानें रेसिपी…  ऐसे... बनाए घर पर टेस्टी राइस सेवई

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 – 2
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • कैलोरी : 255
  • मील टाइप : वेज
  • आवश्यक सामग्री

      • 1 कटोरी राइस सेवई
      • 1 छोटा चम्मच राई
      • 1 प्याज बारीक कटी हुई
      • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
      • 1 गाजर (लंबी-पतली कटी हुई)
      • 5-6 करी पत्ते
      • नमक स्वादानुसार
      • पानी सेवई उबालने के लिए
      • तेल जरूरत के अनुसार

    सजावट के लिए

        • 1 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)

    घर पर बनाये मीठे मीठे बूंदी के लड्डू

    विधि

    – राइस सेवई बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें. (ब्रेड उपमा)
    – पानी में पहला उबाल आते ही सेवई डालें. सेवई 5 से 7 मिनट में उबलकर सॉफ्ट हो जाएगी. (शाही सेवई फिरनी)
    – तय समय के बाद आंच बंद कर दें और सेवई को छन्नी से छानकर एक प्लेट में रख लें.
    – अब धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (लेमन सेवई)
    – तेल के गर्म होते ही राई डालें. जैसे ही राई चटकने लगे, प्याज, हरी मिर्च, गाजर और करी पत्ते डालकर भूनें.
    – जैसे ही सभी चीजें भुनकर तैयार हो जाए सेवई और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें. (सेवई की बर्फी)
    – राइस सेवई तैयार है. गर्मागर्म चाय के साथ गर्मागर्म चाय का मजा लें.

Back to top button