ऐसे बनाए ‘आम पना’

सामग्री :
250 ग्राम कच्चे आम का पल्प, एक ग्लास पानी, 1 टीस्पून जीरा पाउडर, चुटकी भर नमक, 1 टीस्पून चीनी, पुदीने की कुछ पत्तियां
विधि :
एक जार में सभी चीज़ें एक साथ मिलाएं। ग्लास में डालें। ऊपर से जीरा पाउडर डालें। ग्लास की साइड में पुदीने की एक छोटी टहनी लगा दें। आम पना सर्विंग के लिए तैयार है।





