ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रंची नारियल के लड्डू
घर के हर छोटे मोटे त्यौहारों में बनाएं जाने वाले नारियल लड्डू झटपट तैयार हो जाते है। नारियल को कदू कस कर, कंडेंस्ड मिल्क के साथ बनने वाले यह लड्डू इतने सॉफ्ट होते है कि इनका लाजवाब स्वाद मुंह में रखते ही घुलने लगता है। कुकिंग की शुरूआत करने वालों के लिए यह रेसिपी बहुत ही सरल है, क्योंकि इसमे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और आप जब चाहें तब आप इसे घर पर चुटकियों में तैयार कर सकते है। अगर आप इस बार टेस्टी और क्रंची इन लडुओं को बनाने का मन बना रहें है।

सूखा घिसा हुआ नारियल – 2 कप + 1 कप कोटिंग के लिए
स्वीटेंड कंडेंस्ड मिल्क – 200 ग्राम
कटे हुए बादाम – 2 टी स्पून + गार्निशिंग के लिए
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
तैयार कैसे करें
निर्देश
ऐसे बनाएं नारियल लड्डू
1. पैन में कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें, इसके बाद हाथों हाथ 2 कप सूखा कदू कस किया हुआ नारियल मिलाए।
2. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए और बंधना शुरू न हो।
3. अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम मिलाकर अच्छा टाइट आटा सा गूंद लें।
4. अब इस गूंदें हुए आटे से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
5. इन तैयार बॉल्स को नारियल के बुरादे से कोट करें।
6. सबसे आखिर में इन्हें कटे हुए बादाम से गार्निश करें।





