ऐसे बनाएं घर पर ही आसानी से रूमाली रोटी

कितने लोगों के लिए : 2ऐसे बनाएं घर पर ही आसानी से रूमाली रोटी

सामग्री :

1 कप गेहूं का आटा
2 1/2 कप मैदा
2 चुटकी बेकिंग सोडा
दूध (गूंथने के लिए)
मैदा (बेलने के लिए)
तेल (जरूरत के हिसाब से)

विधि :

सबसे पहले एक बाउल में आटा, मैदा, नमक और एक चम्‍मच तेल या घी डालकर मिलाएं। उसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूथ लें। अब आटे को गीले कपड़े में ढककर 15 से 20 मिनट तक रख दें।

अब आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें और फिर तवे को गरम करें। अब आटे की लोई लेकर उसे पूड़ी की तरह बेलकर एक पर घी या तेल लगाएं। इसके ऊपर मैदा छिड़क दीजिए अब दूसरी पूड़ी को उसके ऊपर रखकर हल्‍का सा दबा कर रोटी बेल लीजिए। अब इस रोटी को तवे पर रखकर तेज आंच पर ही दोनों ओर से सेक लें। रोटी सेकने के बाद तवे पर से रोटी निकाल कर दोनों रोटी को अलग करे और इसी तरह से सारी रोटी बना लें। बस आपकी गरमा-गरम रोटी तैयार है।

Back to top button