ऐसे जानें आपने सही साथी चुना है या गलत…

ऐसे जानें आपने सही साथी चुना है या गलत...

स्वस्थ रिश्ता वही है जिसे चलने में संघर्ष न करना पड़ेI यदि साथ निभाने के लिए कुछ ज़्यादा ही प्रयास करने पद रहे हों, तो कई बार अलविदा कह देना ही बेहतर हैI लेकिन अगर आपके बीच कुछ जुड़ाव है, तो रिश्ते को सफल रूप से चलने के लिए सभी प्रयास करने चाहिएI

 कुछ लोग कहते हैं की उन्हें पहले ही पल से महसूस हुआ की उन्होंने जिसे अपना साथी चुना है, वही उनके लिए उपयुक्त थाI लेकिन आप और हम जैसे बहुत से लोगों के लिए राह इतनी आसान नहीं हो पाती, खुशहाल ज़िन्दगी के लिए मेहनत करनी पड़ती हैIहो सकता है की हमारे बीच बेपनाह प्यार हो लेकिन अपने साथी के सामने हम असल में हम नहीं हो पातेI ऊपर से देखने पर शायद सब सामान्य दिखता हैI शायद जीवन में हमारे लक्ष्य, हमारी पसंद मिलती जुलती है और हम एक जैसी पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन जब बात एक दूसरे के लिए दीवानगी की आती है, तो कहानी कुछ और ही हैं क्यूंकि शायद वो दीवानगी कहीं है ही नहींI

आप ये कैसे जाना सकते हैं कि जिस रिश्ते के लिए आप अपना सब कुछ न्यौछावर करने को आतुर हैं, क्या वो इसके काबिल है या नहीं? लव मैटर्स ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के मानव संबंधों के विशेषज्ञ डॉ पैपर श्वार्टज़ से इस बारे में पूछाI विख्यात प्रोफेसर ने हमें अपने द्वारा कि गयी रिसर्च पर आधारित कुछ टिप्स बताये जिनसे ये समझने में मदद मिल सकती है आपका और आपके साथी का रिश्ता आगे बढ़ने योग्य है या नहींI

 
Back to top button