ऐसी लड़की से करेंगे शादी, तो खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी, जानिए कैसे

स्त्री मां के रूप में जहां बच्चों को ममता प्रदान करती है। तो बहन के रूप में स्नेह और जीवनसाथी के रूप में एक महिला घर के आंगन को खुशियों की महक से भर देती है। 

लड़की शादी

इन दिनों विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में विवाह के पहले ही अपनी होने वाली जीवनसाथी के बारे में जान सकते हैं। यह तभी जान पाएंगे जब आपने उन्हें साक्षात् देखा हो। दरअसल, समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि किसी भी स्त्री के चेहरे से उसके व्यवहार का पता किया जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि यह बातें उस समय भी उतनी प्रासंगिक थीं, जितनी आज हैं।
 
 बाल: यदि किसी भी लड़की की सिर के बाल काले हों तो वह स्पष्ट विचारधारा वाली होती है। ऐसी लड़कियां घर-गृहस्थी ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करती हैँ।
आंखें: बड़ी आंखों वाली लड़कियां दयालु प्रवृत्ति की होती हैं। वे काफी उदार हृदय की होती हैं।
नाक: सुडौल नाक वाली लड़की सौभाग्य और खुशियों की सूचक होती है। ऐसी लड़की का विवाह जहां भी होता है, वहां वह चारों तरफ खुशियां फैलाती है। इसके साथ ही पतली नाक वाली स्त्री स्पष्टवादी विचारधारा की होती है। ऐसी स्त्रियां बिजनेस में काफी नाम कमाती हैं।
होंठ: ऐसी लड़कियां जिनके होंठ बहुत सख्त और छोटे होते हैं, वह आत्मविश्वा्स से भरी हुई होती हैं।
नाभि: जिनकी नाभि गहरी और अंदर की ओर होती है। ऐसी लड़कियां सौभाग्यशाली मानी जाती हैं।
 पेट: गोल, पतले पेट वाली स्त्रियां किस्मत वाली होती हैं। इनके भाग्य में ऐश्वर्य तो होता ही है, बल्कि दांपत्य जीवन में भी यह सुख भोगती हैं।
 पैरों के तलवे: ऐसी लड़कियां जिनके पैरों के तलवे पतले और कोमल होते हैं। उनकी किस्मत उन पर हमेशा मेहरबान रहती है।

 

Back to top button