एसी ने ले ली परिवार के तीन लोगों की मौत, जानिये कैसे?

एयर कंडीशनर से लीक हुए गैस के कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तिरुवल्लुवार नगर के रहने वाले 35 साल का शख्स, उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई।

पड़ोसियों को तब आशंका हुई जब परिवार ने मंगलवार को लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला। तब उन्होंने पुलिस को बुलाया और बाद में दरवाजा तोड़ा तो तीनों का शव मिला।

शुरुआती जांच से पता चला कि कपल ने सोमवार रात को इन्वर्टर चालू कर गिया था क्योंकि उस एरिया में बिजली नहीं थी। देर रात को बिजली आ गई थी लेकिन खराब एसी से लीक हुई गैस से दम घुटने के कारण कपल और उनके बच्चे की मौत हो गई। 

 

Back to top button