एसएसबी ने मानव तस्करी में संलिप्त दो लोगों को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थ नगर। भारत-नेपाल की सीमा ककरहवा में मानव तस्करी के ले जाये जा रहे चार बाल मजदूरों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में एसएसबी ने सफलता हाशिल की है। एसएसबी 43वी वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के इंशपेक्टर कमलेश यादव ने बताया कि मंगलवार देर शाम को दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से नेपाल से भारत मे प्रवेश कर रहे थे और वे लोग चार नाबालिक बच्चो को नेपाल से भारत मे पैदल प्रवेश करा रहे थे तभी एसएसबी जवानों को उनपर शक हुआ, जिस पर एसएसबी जवानों ने ततपरता दिखाते हुए चारो बच्चो एवं दोनो तस्करों को अपने कस्टडी में ले लिया और पूछताछ करने लगे। जिससे बच्चों और दोनो व्यक्तियों द्वारा भिन्न भिन्न जानकारी प्राप्त हुई। और पता चला कि इन बच्चो को मजदूरी के लिए मुम्बइ ले जाया जा रहा है। इंशपेक्टर ने बताया कि तस्करों की पहचान सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के अब्दुल अज़ीम व दूसरे तस्कर की पहचान चिल्हिया थाना क्षेत्र के कटया बिशुनपुर निवासी निशार अहमद के रूप में हुई है। और बच्चो की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिला के वार्ड न05 के हथियहवा के समीरुल्लाह(17), धर्मराज(15), चिंटू यादव(16), धर्मराज(14) के रूप में हुई है। बाल मजदूरों को छुड़ाने वालो में मुख्य रूप से एसएसबी 43वी वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, मलीराम, शामिल रहे। तस्करों के पास से एसएसबी ने एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल भी बरामद किया है।
कमाण्डेन्ट जनार्दन प्रसाद ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही के लिए पकड़े गए मानव तस्करों मोहाना पुलिस एवं बच्चो को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।





