एलियन जैसे दिखने वाले इस जीव को देखकर सभी के होश उड़ गए

आज तक आपने कई बार अजीबोगरीब जीव देखे होंगे लेकिन हम आपको आज एक ऐसे जीव के बारे में बता रहे हैं जिसे देखकर लोगों ने उसे एलियन करार दिया. ये जीव बीच पर दिखा था जिसके बाद एक यूजर ने उसकी फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दी. जिसने भी इस जीव की फोटो देखी वो लोग हैरान हो गए. सोशल मीडिया पर इस जीव की फोटो शेयर कर यूजर ने बताया कि उनकी मां और गर्लफ्रेंड बीच पर गई थीं, इसी दौरान उन्हें यह दिखाई दिया.एलियन जैसे दिखने वाले इस जीव को देखकर सभी के होश उड़ गएएलियन जैसे दिखने वाले इस जीव को देखकर सभी के होश उड़ गए

सूत्रों की माने तो यह मामला पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ब्रूम नाम की जगह का है. सभी सोशल साइट पर ये फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. एक शख्स ने सुझाव दिया कि लगता है कि जीव का पिछला हिस्सा फोटो में ऊपर दिख रहा है. सभी इसे देखकर डर रहे थे लेकिन आखिर में कई लोगों ने जीव की पहचान Armed Anemone के रूप में की.

आपको बता दें यह जीव ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसकी लंबाई 50 सेमी तक होती है. इसके शरीर पर कई सारे रंग होते हैं लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहे हैं कि धूप की वजह से इसका रंग फीका पड़ गया है. सुनने में आया है कि इस जीव का डंक काफी जहरीला होता है और अगर ये किसी इंसान को काट ले तो ठीक होने में महीनों लगते हैं.

Back to top button