एलयू ने साहनी इंस्टीट्यूट से किया एमओयू

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्र छात्राओं की बेहतरी के लिए बीरबल साहनी इंस्टीटयूट से अनुबंध किया है। इस अनुबंध के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के छात्र बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट की लैब में प्रयोगात्मक कार्य कर सकेंगे जबकि इंस्टीटयूट के छात्र विवि में थ्योरी की क्लास कर सकेंगे। परीक्षा की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की होगी। लखनऊ विवि और बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज (बीएसआईपी) के शोधछात्र अब रिसर्च के लिए एक-दूसरे के संसाधन प्रयोग कर सकेंगे, साथ ही उनके लिए शोध के नए रास्ते भी खुलेंगे। लविवि के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि इससे दो शैक्षणिक संस्थाएं मिलकर बेहतर रिसर्च कर सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे सकेंगी।





