जल्द ही लॉन्च होगी एप्पल वॉच ‘सीरीज 3’, जानें कैसे होंगे फीचर्स

एप्पल अपनी अगली वॉच को जल्द ही लॉन्च कर सकता है, क्योंकि ताइवान की कंपनी ‘क्वांटा कंप्यूटर’ एप्पल वॉच ‘सीरीज 3’ का उत्पादन शुरू करने जा रही है.
‘क्वांटा कंप्यूटर’ एप्पल की सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण है. एप्पल की अगली वॉच भी प्रीवियस वॉच के जैसी ही नज़र आएगी, लेकिन इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए एलटीई का विकल्प भी होगा.
खबर के मुताबिक एप्पल ‘सीरीज 3’ वॉच को इस साल के अंत में लांच कर सकती है, क्योंकि ‘क्वांटा कम्प्यूटर’ इसके परीक्षण के अंतिम चरण में है.
एपल की आगामी वॉच 38 मिमी और 42 मिमी आकार में उपलब्ध हो सकेगी, इसके साथ ही इसमें बैटरी के स्तर पर कई सुधार किए हैं. ‘इकॉनमिक डेली’ की रिपोर्ट में कहा गया कि एप्पल की नेक्स्ट एडिशन की वॉच, साल 2017 के अंत में लांच की जाएगी.
इससे पहले एप्पल ने कई फीचर्स को पेटेंट करवाया और उम्मीद ये जताई जा रही है कि शायद इनमें से कुछ फीचर्स एप्पल वॉच के अगले एडिशन में देखने को मिलें.





