अमित शाह के घर पर एनडी तिवारी ने बेटे संग ली बीजेपी की सदस्यता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने अपने बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे नारायण दत्त तिवारी, पत्नी उज्जवला और बेटे रोहित शेखर संग अमित शाह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने बेटे संग भाजपा का दामन थाम लिया।
बड़ी खबर: देश के सबसे गरीब सांसद हैं पीएम मोदी: रिपोर्ट

एनडी तिवारी ने अपने बेटे रोहित शेखर के साथ ली भाजपा की सदस्यता
‘आप’ छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे कुमार विश्वास, यहां से लड़ेंगे चुनाव
एनडी की पत्नी उज्जवला तिवारी ने इसकी सीधे-सीधे पुष्टि तो नहीं की, पर इतना जरूर कहा था कि दिल्ली में बुधवार को एनडी की भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करेंगेे। बताया गया कि भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात के बाद फैसला लिया गया। एनडी इस समय अपने बेटे रोहित शेखर के लिए भी टिकट मांग रहे हैं।





