एनडी तिवारी का विवादों से रहा गहरा नाता, जानिए सीडी स्कैंडल से लेकर 89 की उम्र में शादी तक का सफर 

उत्तराखंड के विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी ने आज दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 94 साल के थे। आज ही उनका जन्मदिन भी है। उनके निधन से राजनीति पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि एनडी तिवारी का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह किसी न किसी मामले में हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। 85 साल की उम्र में सेक्स सीडी कांड और फिर 89 साल की उम्र में शादी करके उन्होंने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। जानिए कैसा रहा उनका सफर।एनडी तिवारी का विवादों से रहा गहरा नाता, जानिए सीडी स्कैंडल से लेकर 89 की उम्र में शादी तक का सफर 

एनडी तिवारी को एक तेलगू चैनल ने एक घंटे तक तीन युवा लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे एनडी तिवारी अनपी रंगीनियों के चलते भी विवादों में रहे हैं। वह एक सेक्स स्कैंडल में भी फंसे थे। जब वह आंध्रप्रदेश के राज्यपाल पद पर थे तब उनपर गंभीर आरोप लगे थे। तेलुगू समाचार चैनल ने एक घंटे तक ऐसी तस्वीरों और वीडियों को प्रसारित किया था जिममें एनडी तिवारी जैसा दिखने वाला एक शख्स दिख रहा था। जिसे तीन युवा लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। यही नहीं राधिका नाम की एक महिला ने तब यह कहकर सबको चौंका दिया था कि राज्यपाल तिवारी के आग्रह पर एक सहयोगी के माध्यम से इन युवतियों को उन्होंने राजभवन भेजा था।

रोहित शेखर ने एनडी तिवारी को अपना पिता बताते हुए उन पर मुकदमा कर दिया था

इसके बाद रोहित शेखर नामक एक युवक ने एनडी तिवारी को अपना पिता बताते हुए उन पर मुकदमा कर दिया था जिसके बाद हुई डीएनए जांच में रोहित का दावा सही पाया गया और तिवारी ही उसके पिता निकले। दिल्ली निवाली 32 साल के रोहित शेखर ने दावा किया था कि एनडी तिवारी ही उसके पिता हैं। सच साबित करने के लिए रोहित और उसकी मां उज्जवला तिवारी ने अदालत में तिवारी के खिलाफ केस दायर किया था। 

एनडी तिवारी ने 89 साल की उम्र में 2014 में लखनऊ स्थित अपने आवास पर की शादी

अदालत ने सुनावई के दौरान डीएनए जांच का आदेश दिया। जिसमें तिवारी का ब्लड सैंपल लिया गया था। जांच के बाद साबित हुआ की रोहित शेखर और एनडी तिवारी का डीएनए एक ही है। इसके बाद एनडी तिवारी को शेखर का पिता माना गया। हालांकि बाद में एनडी तिवारी ने भी यह बात स्वीकार की कि शेखर उनके बेटा हैं। रोहित शेखर को बेटा मानने के बाद एनडी तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला शर्मा से विधिवत विवाह भी किया। तिवारी ने 89 साल की उम्र में 2014 में लखनऊ स्थित अपने आवास पर यह शादी की। 
Back to top button