एक लड़की की फोटोज खींची तो हुई बहस और फिर हत्या…

अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उस मामले को सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं. इस मामले में पटेल नगर इलाके में मंगलवार शाम एक लड़की का फोटो खींचने के विवाद में 11वीं के छात्र शुभम श्रीवास्तव (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जी हाँ, वहीं इस वारदात में लड़की के पुराने दोस्त समेत दो लोग घायल हो गए और उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं बताया जा रहा है शुभम घटना के समय घर से ट्यूशन के लिए निकला था और पुलिस ने कहा, ”आनंद पर्वत के प्रेम नगर इलाके मैं रहने वाला शुभम मंगलवार शाम सात बजे ट्यूशन के लिए निकला था. करीब एक घंटे बाद घरवालों को सूचना मिली कि रॉक गार्डन के पास कुछ युवकों ने उसे चाकू मार दिया है. उसे बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि छाती पर चाकू के कई वार होने के कारण उसकी मौत हो चुकी है. अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शुभम पर तीन नाबालिगों ने हमला किया है.
सीसीटीवी फुटेज से रंजीत नगर के रहने वाले तीनों की पहचान हो गई है. सभी नाबालिग हैं.” इस मामले में आगे बात करते हुए पुलिस ने कहा, ”शुभम के एक दोस्त की एक लड़की से दोस्ती थी. कुछ दिन पहले लड़की ने एक अन्य लड़के से दोस्ती कर ली और बीते मंगलवार रात शुभम अपने उस दोस्त व एक अन्य के साथ जा रहा था. वहीं उन्होंने नए दोस्त के साथ लड़की का फोटो खींच लिया और लड़की के नए दोस्त ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. उसके बाद शुभम के दोस्तों के लड़की के दोस्त की पिटाई कर दी और उसने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया.
वहीं उसके बाद रॉक गार्डन के पास दोनों पक्षों का दोबारा आमना-सामना हो गया और वहां उन्होंने शुभम और उसके दोनों दोस्तों को चाकू से वार कर घायल किया और फरार हो गए.” वहीं शुभम के पिता राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ”उनका बेटा पढ़ने-लिखने में तेज था. वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था और बिजनेस स्टडीज की क्लास लेने के लिए गौतम कोचिंग सेंटर गया था.” इस मामले में अब जांच जारी है.





