एक बार शनि मंदिर में दान कर दे इस रंग का झंडा, जीवन भर बनते चले जाएंगे आपके सारे काम

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं होती हैं। कुछ समस्याएं थोड़े समय बाद समाप्त हो जाती हैं तो कुछ लंबे समय तक बनी रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन समस्याओं के निदान के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। जो इस प्रकार हैं.

1. अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो घर की छत पर नीले रंग का झंडा लगाएं। पहले इसे शनिदेव को अर्पित करें। इससे आपके बिगड़े काम बनते जाएंगे।

जानिये… हाथो की रेखाओ से किन लोगो की शादी के बाद चमकती है किस्मत

2. अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो माता लक्ष्मी को त्रिकोण आकार का सफेद झंडा अर्पित करें और इसे अपने घर की छत पर लगाएं। इससे शुक्र ग्रह से संबंधित फायदे भी आपको मिलने लगेंगे। शुक्र के कारण ही जीवन में हर सुख-सुविधा प्राप्त होती है।

3. अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति हैं तो अपने घर की छत पर पीले रंग का ध्वज लगाएं, लेकिन इसके पहले इसे भगवान विष्णु के चरणों में रखें। इस उपाय से गुरु ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं और हर तरह की समस्या का अंत अपने आप ही हो जाता है।

4. अगर आपके घर पर नेगेटिव एनर्जी का असर है तो आप त्रिकोण आकार का एक लाल झंडा लें और इसे पहले हनुमानजी के चरणों में रख दें। इसके बाद ये झंडा अपने घर की छत पर लगाएं। इस उपाय से मंगल ग्रह से संबंधित दोष भी कम होते हैं।

Back to top button